फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chauki incharge suspended, negligence

एसपी ने लापरवाह चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

Mon, 17 Oct 2022 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
chauki incharge suspended, negligence
भोगांव। डेरा बंजारा के पास एटीएम संचालक से नौ लाख रुपया की लूट के मामले में एसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित किया है। चौकी इंचार्ज मामले में प्रथम दृष्टयता लापरवाही के दोषी पाए गए हैं। एसपी की इस कार्रवाई से लापरवाह कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी चंद्रशेखर एक प्राइवेट कंपनी का एटीएम चलाता है। शुक्रवार को वह शहर स्थित एक एटीएम से नौ लाख रुपया लेकर वापस आ रहा था, तभी डेरा बंजारा बंबिया के पास कार सवार तीन बदमाशों ने तमंचा के बल पर साइकिल रोकने के बाद पीठ पर रुपयों से भरा पिट्ठू बैग लूट लिया था। उक्त वारदात के बाद पीड़ित ने चौकी पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन चौकी इंचार्ज मोहित राणा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और लापरवाही बरती। देर रात जानकारी होने के बाद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई थी। उक्त मामले में सीओ को जांच सौंपी गई थी, एसपी कमलेश दीक्षित ने लापरवाही का दोषी पाए जाने पर दरोगा मोहित राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, एसपी का कहना है कि कार्य में शिथिलता और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। एसपी ने बताया कि लूटकांड के खुलासा के लिए चार टीमों को लगाया गया है। जल्द ही पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार कर खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed