फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaudhary MD Ahmed Khan has been appointed as the coach for the national competition.

Agra News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कोच बने चौधरी एमडी अहमद खान

Fri, 12 Dec 2025 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary MD Ahmed Khan has been appointed as the coach for the national competition.
आगरा। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुरास प्रतियोगिता अंडर-14, 17 व 19 बालक-बालिका वर्ग 16 से 21 दिसंबर तक होगी। यह डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कराई जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश की माध्यमिक बालक टीम का कोच आगरा के चौधरी एमडी अहमद खान को बनाया गया है। यह भवानी सिंह इंटर कॉलेज में खेल शिक्षक हैं। यह दूसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कोच नियुक्त हुए हैं। इससे पूर्व उनके नेतृत्व में टीम अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग में रायपुर छत्तीसगढ़ में ओवरऑल विजेता रही थी। इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, विश्व प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, रीनेश मित्तल, मास्टर पंकज शर्मा, विक्रांत कुमार आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed