{"_id":"5bb49950867a55013b111a17","slug":"chaudhary-bashir-s-wife-asked-for-protection-from-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी बशीर की पत्नी को किससे है खतरा, एसएसपी से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी बशीर की पत्नी को किससे है खतरा, एसएसपी से मांगी सुरक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 03 Oct 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाली पत्नी नगमा ने शिकायत की है कि पुलिस उनका मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज नहीं करा रही है। नगमा का कहना है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा। बयान दर्ज न कराने के लिए धमकी दी जा रही है लेकिन वह डरने वाली नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने एसएसपी अमित पाठक को अर्जी दी है कि उनका बयान दर्ज कराया जाए। इस दौरान उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। नगमा का कहना है कि वह बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट गई थी। उस दिन किसी कारण से बयान दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन
नगला ने बताया कि उसने पहले भी केस दर्ज कराया था। उसमें बशीर को जेल जाना पड़ा था। इस बार भी वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। उन्होंने चौधरी बशीर पर उत्पीड़न और शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन