{"_id":"5bac68e2867a557eac528dd7","slug":"chargesheet-filed-against-satta-king-shyam-bohra-by-agra-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सट्टा किंग श्याम बोहरा के खिलाफ चार्जशीट, 70 सटोरियों के नाम खोले, आरोपपत्र सिर्फ एक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा किंग श्याम बोहरा के खिलाफ चार्जशीट, 70 सटोरियों के नाम खोले, आरोपपत्र सिर्फ एक पर
Thu, 27 Sep 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:51 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा की जेल में बंद सट्टा किंग श्याम बोहरा के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह कार्रवाई छत्ता थाने में दर्ज केस में की गई है। इसमें पुलिस ने 70 सटोरियों के नाम खोले थे, लेकिन आरोपपत्र सिर्फ श्याम बोहरा के खिलाफ दिया है, उसके परिजन भी आरोपी हैं। चार्जशीट में उनका भी नाम नहीं है।
श्याम बोहरा पर चार्जशीट जुआ अधिनियम और आईटी एक्ट में लगाई गई है। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया, इसमें चार्जशीट अभी नहीं लगी है। मुकदमे में चंद्रेश भी आरोपी है जो बड़ा सटोरिया ही नहीं, मैच फिक्सर भी है। पुलिस ने उसे पकड़ने की ठीक से कोशिश तक नहीं की।
3 of 5
सट्टा किंग श्याम बोहरा को पकड़ कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच अभी जारी रखी है, लेकिन यह आगे बढ़ती नजर नहीं आ रही है। इनके रोल तीन महीने में भी तय नहीं हुए हैं। इतना तक साफ नहीं कर पा रही है कि पुलिस कि इन पर कार्रवाई होगी या नहीं। होगी तो कब।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
investigation
सट्टा किंग के मामले में जांच का यह हश्र तब है, जबकि आला अफसरों की इस पर नजर है। सटोरियों के नाम खोले जाने के बाद विवाद हुआ था। कई लोगों ने पुलिस की कहानी को फर्जी बताया था। इसके बाद से पुलिस बैकफुट पर आ गई।
विज्ञापन
5 of 5
arrested
उधर, थाना जगदीशपुरा पुलिस ने चार सटोरिये पकड़े हैं, उनके पास से 27 हजार रुपये बरामद किए गए। देर रात उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने बैनारा फैक्ट्री के पास खाली स्थान पर छापा मारा था। इसके बाद चार लोगों को पकड़ लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।