फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chargesheet against three colleagues of Dr. Amit Tandon in Agra

आगरा के नामचीन डॉ. अमित टंडन के तीन सहयोगियों के खिलाफ आरोपपत्र, यह है मामला

Wed, 25 Dec 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
chargesheet against three colleagues of Dr. Amit Tandon in Agra
बाग फरजाना में डॉ. अमित टंडन की कोठी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सनराइज डायनोस्टिक सेंटर के मालिक डॉ. अनुराग टंडन पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने उनके भाई डॉ. अमित टंडन के तीन सहयोगियों राहुल, डॉ. दिनेश यादव और उमाशंकर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। राहुल उनके अस्पताल का कर्मचारी है, जो इसी केस में जेल में बंद है। उमाशंकर उनके नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं और डॉ. दिनेश यादव सहयोगी हैं।
विज्ञापन


इस केस की विवेचना डीजीपी ओपी सिंह ने कानपुर नगर ट्रांसफर कर दी है। इसका आदेश थाना तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। इससे डॉ. अमित टंडन और उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए हैं। केस डायरी में इन्हें दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बाग फरजाना में डॉ. अनुराग टंडन पर लोहे की रॉड से हमला छह सितंबर को किया गया था। इसमें उनके भाई डॉ. अमित टंडन, उनकी पत्नी डॉ. वैशाली टंडन, अस्पताल के कर्मचारी राहुल सहित पांच को नामजद कराया गया था। इनमें से सिर्फ राहुल को गिरफ्तार किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित टंडन की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया लेकिन उन्हें गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया। डॉ. दिनेश यादव और उमाशंकर को चार्जशीट दाखिल होने तक स्टे मिल गया था। यह अब समाप्त हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी जाएगी कानपुर पुलिस को

डॉ. अमित टंडन के वकीलों ने थाना हरीपर्वत पुलिस को बताया कि डीजीपी ने विवेचना ट्रांसफर का आदेश दिया है। साथ ही केस डायरी भी देनी होगी। इस पर पुलिस ने तमाम साक्ष्य जुटा लिए हैं। 

पुलिस ने बताया कि साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज को भी शामिल किया गया है जिसमें डॉ. अमित टंडन के हाथ में लोहे की रॉड नजर आ रही है। हरीपर्वत थाने के इंस्पेक्टर अजय कौशल ने बताया कि तीनों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिए गए हैं। डॉ. वैशाली के थाने पर हाजिरी देने की रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी जाएगी। 

क्रॉस केस में अभी जांच शुरू नहीं

इस मामले में कोर्ट के आदेश पर डॉ. अनुराग पक्ष के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच अभी पुलिस ने शुरू नहीं की है। पुलिस का कहना है कि इसमें सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

दूसरे दिन भी लगाई डॉ. वैशाली ने थाने में हाजिरी

डॉ. वैशाली लगातार दूसरे दिन मंगलवार को हरीपर्वत थाना में हाजिरी लगाने के लिए पहुंची। उनके साथ वकील भी थे। उन्होंने हाजिरी लगाई और चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed