Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chargesheet against five in case of Group Misdeed With Employee Girl In Home Stay In Agra

होम स्टे में सामूहिक दुष्कर्म: शराब पिलाकर बारी-बारी लूटी आबरू, पांच के खिलाफ चार्जशीट; तीन नाम और सामने आए

Thu, 01 Feb 2024 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 01:25 PM IST
सार

ताजगंज के होम स्टे में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने युवती को शराब पिलाकर दरंदिगी की थी। इस मामले में तीन और नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
 

विज्ञापन
Chargesheet against five in case of Group Misdeed With Employee Girl In Home Stay In Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के रिच होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने जेल भेजे गए पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। विवेचना में सामने आया कि युवती 1.5 साल से चंगुल में फंसी थी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराया जा रहा था। तीन आरोपियों के नाम और सामने आए हैं। सभी फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
Trending Videos

रिच होम स्टे ताजनगरी फेज-2 में चलता था। इसे रवि ने किराये पर लिया था। 10 नवंबर को एक युवती होम स्टे से चीखती हुई बाहर आई थी। उसके सिर में कांच की बोतल से प्रहार किया गया था। लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। लोगों ने युवती का वीडियो बनाया था। होम स्टे में कुछ युवक उसे खींचकर ले जा रहे थे। वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई थी। पांच को पकड़ लिया था। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.5 साल से कर रहे थे शोषण
एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि केस में रवि राठौर, जितेंद्र, देव किशोर, मनीष कुमार, सोनू, अशोक, सोनू नामजद थे। रवि राठौर, जितेंद्र, देव किशोर, मनीष कुमार और रिया को जेल भेजा गया था। इन पांचों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। तीन आरोपी अशोक, सोनू और अंकुश फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। रिच होम स्टे रवि ने 45 हजार में किराये पर लिया था। युवती ने बयान में बताया कि वह 1.5 साल पहले एक होटल में काम करने गई थी। तभी आरोपियों से मुलाकात हुई।
विज्ञापन

लगाई गई चार्जशीट 
उन्होंने उसका एक वीडियो बना लिया। इसे दिखाकर ब्लैकमेल किया। उसे देह व्यापार में धकेल दिया। आरोपियों ने घटना वाले दिन दिवाली के पूजन के नाम पर बुलाया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा। दो और लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। कह रहे थे कि पांच हजार रुपये मिलेंगे। मामले में सामूहिक दुष्कर्म और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में चार्जशीट लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed