फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Charge sheet filed in orphanage sexual harrasment case in agra

अनाथालय में दुष्कर्म का मामला: आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की तैयारी, आरोपपत्र दाखिल

Sat, 04 Jan 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed in orphanage sexual harrasment case in agra
इसी अनाथालय में हुई थी घटना - फोटो : अमर उजाला
आगरा के यमुनापार क्षेत्र स्थित अनाथालय में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए इस मामले को चिह्नित किया गया है। पुलिस जल्द ही गवाहों के बयान दर्ज कराएगी। 
विज्ञापन


अनाथालय में युवती से दुष्कर्म का मामला तीन अक्तूबर, 2019 को सामने आया था। अनाथालय के पीछे यमुना किनारे युवती घायलावस्था में मिली थी। उसने छत से यमुना किनारे पर छलांग लगाई थी। एक एनजीओ की सदस्य ने उसे देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया था। 
विज्ञापन


युवती ने अपने बयान में अनाथालय में ही रहने वाले एक किशोर और दो कर्मचारियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इससे परेशान होकर ही वह आत्महत्या करना चाहती थी। मामले में अनाथालय के प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। तीन आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। इसमें छह गवाह बनाए गए हैं। वादी, पीड़िता, मेडिकल कराने वाली महिला सिपाही, मेडिकल करने वाले डॉक्टर, केस के विवेचक और एफआईआर लेखक  गवाह में शामिल हैं। इसके अलावा सुबूत के तौर पर युवती के बयान भी हैं।

प्रशासन ने अनाथालय पर लगाई थी सील

अनाथालय किशोर न्याय अधिनियम में पंजीकृत नहीं था। प्रशासन की टीम ने जांच की थी। इसके बाद अनाथालय पर सील लगा दी गई थी। इसमें रहने वाले बच्चों को दूसरे अनाथालय में शिफ्ट कर दिया था। इसे फिर से शुरू कराने के लिए कई दिन तक धरना-प्रदर्शन किया गया लेकिन प्रशासन ने अनाथालय को नहीं खोला था।

भाई नहीं दे रहा पीड़िता का साथ

पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती ने कोर्ट में दिए बयान में भी घटना की पुष्टि की है। इसके बावजूद युवती का साथ उसका भाई तक  नहीं दे रहा है। वहीं आरोपियों में एक आरोपी 18 साल का है। वो आश्रम में ही रहता था। दूसरा आरोपी 26 साल का है। वो खाना बनाने का काम करता था। तीसरा आरोपी कक्षा पांच में पढ़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed