फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   charge for taking money on congress leader

दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगने में घिरे कांग्रेस नेता

Fri, 21 Sep 2018 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 21 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
charge for taking money on congress leader
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने की एवज में 12 लाख रुपये हड़पने के मामले में कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य उमेश पंडित फंस गए हैं। उनके खिलाफ थाना हाईवे में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। हाईवे पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। कांग्रेसी नेता ने इसे एक पूर्व विधायक की साजिश बताया।

विज्ञापन


थाना फरह के गांव जिरौली निवासी अजय शर्मा पुत्र धनीराम शर्मा ने राधापुरम् एस्टेट निवासी उमेश पंडित के खिलाफ थाना हाईवे में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य उमेश पंडित ने उनके भाई की नौकरी दिल्ली पुलिस में लगवाने की एवज में 12 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन


नौकरी तो लगी नहीं, ली गई रकम भी वापस नहीं की। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच की बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य उमेश पंडित ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि यह सोची समझी साजिश एक पूर्व विधायक की है। वह मुकदमा दर्ज कराने वाले को जानते भी नहीं है। गुरुवार को एसपी सिटी से मिलकर भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed