फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chants of Har Har Mahadev reverberated in Shiva temples, devotees thronged

Agra News: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, उमड़े श्रद्धालु

Mon, 14 Jul 2025 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Chants of Har Har Mahadev reverberated in Shiva temples, devotees thronged
अमांपुर। प्राचीन शिव मंदिर पर सावन माह के पहले सोमवार को हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज सुनाई दी। वातावरण पूरी तरह शिवमय रहा। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, मेवा, फल आदि लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव को अर्पित किए। आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की अराधना का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में भगवान शिव की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसती है। पुजारी रामखिलाड़ी उपाध्याय ने बताया कि इस बार 29 दिन के सावन है, श्रावण मास में इस बार 4 सोमवार पड़ेंगे। इस मास में भोलेनाथ की पूजा करना बहुत ही उत्तम है। इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, दिनेश जौहरी, रामनरायन मित्तल, राकेश पाराशर, सुनील गुप्ता, विनय प्रताप सोलंकी, पुष्पेंद्र वर्मा, शिव सिंह वर्मा आदि भक्तगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शिवालयों में सजाए फूल बंगला
गंजडुंडवारा। सावन मास के पहले सोमवार को शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। शिवभक्त गंगा स्नान के लिए कादरगंज गंगा घाट पहुंचे। गंगा स्नान के बाद गंगाजली में पवित्र गंगाजल लाकर शिवभक्तों ने शिवालयों में भोलेनाथ का अभिषेक किया और पूजन सामग्री अर्पित की। शाम को शिवालयों में बाबा का भव्य श्रंगार किया गया। सेवायतों ने फूल बंगला सजाए। महादेव के दिव्य रूप का दर्शन करने के लिए रात तक शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। रेलवे रोड तेल मिल कालोनी स्थित नील कंठेश्वर मंदिर,पंचायती बाग में शिव मंदिर, हनुमानगढ़ी में शिव मंदिर, सर्राफा बाजार शिव मंदिर, मोहल्ला धनपाल ब्रह्मदेव महाराज मंदिर, प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर और वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed