फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Changed system after the case of changing copies of BAMS and MBBS

Agra: बीएएमएस व एमबीबीएस की कॉपियां बदले जाने के प्रकरण के बाद बदली व्यवस्था, अब होगी स्कैनिंग

Fri, 21 Oct 2022 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 09:59 AM IST
सार

बीएएमएस व एमबीबीएस की परीक्षाएं 31 अक्तूबर से शुरू हो रही हैं। बीएचएमएस की मुख्य व एमबीबीएस व बीडीएस की पूरक परीक्षाएं कराई जाएंगी। केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
Changed system after the case of changing copies of BAMS and MBBS
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मेडिकल पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 31 अक्तूबर से बीएचएमएस की मुख्य परीक्षाओं के साथ एमबीबीएस व बीडीएस की पूरक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र पर ही कॉपियों की स्कैनिंग कराई जाएगी। बीएएमएस व एमबीबीएस की कॉपियां बदले जाने के प्रकरण के सामने आने के बाद सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि परीक्षा केंद्र तय कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था बनाई गई है कि केंद्र पर ही मेडिकल पाठ्यक्रमों की परीक्षा के बाद कॉपियों की स्कैनिंग करा ली जाएगी। इससे कॉपियां बदले जाने की गुंजाइश नहीं होगी। पूरक परीक्षा में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात किए जा रहे हैं। यह परीक्षा के दौरान पूरे समय केंद्र पर मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें -  एटा में तीन बच्चों की मौत: पुलिस मान रही हादसा, परिवार के लोग बोले- मासूमों को मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़नदस्ता भी रखेगा निगरानी 

एक उड़नदस्ता भी बनाया जाएगा, जो कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed