{"_id":"5a43c3f04f1c1bce6d8b6761","slug":"change-in-samjwadi-party-organisation-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपाः आगरा महानगर में पुराने सिपाही पर अखिलेश ने जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाः आगरा महानगर में पुराने सिपाही पर अखिलेश ने जताया भरोसा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 28 Dec 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार और निकाय चुनाव में भी खराब प्रदर्शन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में कई जिला और महानगर अध्यक्षों की छुट्टी कर दी है। बुधवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी घोषणा भी कर दी।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से बताया गया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में आठ जिलों और चार महानगर इकाईयों को भंग करते हुए इनके अध्यक्षों को हटा दिया है। इनके स्थान पर नए अध्यक्षों की भी तैनाती की गई है।
आगरा में भी महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी को हटाकर उनके स्थान पर चौधरी वाजिद निसार को फिर से महानगर की कमान दी गई है। वाजिद निसार पहले भी महानगर अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। सपा ने 2012 का विधानसभा चुनाव भी इनके ही नेतृत्व में लड़ा था।

स्वच्छ छवि वाले को प्राथमिकता
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
नए अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि सभी जिला और महानगर अध्यक्ष एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी गठित कर सूचित करें। नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के साथ स्वच्छ छवि के सक्रिय सपा कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की बात कही गई है।
नए अध्यक्षों की सूची