{"_id":"5e1768d88ebc3e87f93a09c6","slug":"chand-kasganj-news-agr4240151161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, बंद नहीं होंगे मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, बंद नहीं होंगे मंदिर के कपाट
विज्ञापन
कासगंज। इस साल का पहला चंद्रग्रहण शुक्रवार को लगने जा रहा है, लेकिन माघ चंद्रग्रहण होने के कारण इसका धार्मिक महत्व न होने से मंदिर के कपाट बंद नहीं होगे। मात्र ग्रहण की अवधि के दौरान ही शुभकार्य वर्जित रहेंगे। वर्ष 2020 में चार चंद्रग्रहण व दो सूर्यग्रहण लगेंगे। जिसमें पहला शुक्रवार को रात के समय 10:38 बजे लगेगा। ग्रहण की अवधि 4 घंटा 8 मिनट रहेगी।
जब लोगों को ग्रहण लगने की जानकारी हुई तो लोगों ने मंदिरों में पुजारियों, पुरोहितों ज्योतिषाचार्य से संपर्क साधा, लेकिन जब उनको पता चला कि इस बार जो ग्रहण लग रहा है उसके सूतक विचार नहीं होंगे, जिससे मंदिरों के कपाट आम दिनों की तरह ही खुलेंगे। इसके अलावा सूतक न लगने से भोजन का कोई विचार नहीं माना जाएगा।