फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chamber Elections: three candidates for post of President four contenders for two posts of Vice President

Chamber Elections: अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों में मुकाबला, उपाध्यक्ष के दो पदों पर चार दावेदार

Thu, 06 Mar 2025 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 12:45 PM IST
सार

 नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है, तो वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों पर चार दावेदार मैदान में हैं। 
 

विज्ञापन
Chamber Elections: three candidates for post of President four contenders for two posts of Vice President
अध्यक्ष पद के दावेदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स का अगला अध्यक्ष चुनाव के जरिए ही तय हो पाएगा। मतदान अग्रवन वाटरवर्क्स में 10 को है। बुधवार को नाम वापसी के दिन मुख्य पदों के प्रत्याशियों ने नाम वापस नहीं लिए। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों, उपाध्यक्ष के दो पदों पर चार प्रत्याशियों और कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन



 

नेशनल चैंबर के अध्यक्ष पद पर संजय गोयल, अनिल अग्रवाल और योगेश जिंदल के बीच मुकाबला होना है। माना जा रहा था कि तीन की जगह दो प्रत्याशी ही मैदान में रहेंगे, लेकिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया। उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार गोयल, विवेक जैन, नीरज अग्रवाल एवं गोपाल खंडेलवाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर विनय मित्तल एवं संजय अग्रवाल के बीच टक्कर है। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि 10 मार्च को ही शाम को मतगणना होगी। चैंबर में 1300 सदस्य हैं जो अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।



 
विज्ञापन

तीन ग्रुप में होंगे चुनाव
कार्यकारिणी सदस्यों ने आम सहमति से ही अपने ग्रुप के सदस्य चुन लिए। 14 में से 11 ग्रुपों में आम सहमति से कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। तीन ग्रुपों में चुनाव होगा। ट्रेडरों के ग्रुप संख्या छह में अशोक गोयल, महेश कुमार अग्रवाल, अंबुज गोयल, अखिल मोहन मित्तल एवं अनुज विकल मैदान में हैं। इनमें से चार का चयन होगा। प्रिंटर्स एवं पब्लिशर्स के ग्रुप संख्या 10 में रवि अग्रवाल, मोहित गर्ग, राजेंद्र कुमार अग्रवाल मैदान में हैं। इनमें दो का चयन होना है। सर्विस प्रोफेशनल के ग्रुप संख्या 12 में राजीव अग्रवाल एवं मयंक अग्रवाल मैदान में हैं। इसमें एक को चुना जाना है।

 

इनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ
फाउंड्री ग्रुप में योगेश सिंघल, जितेंद्र गुप्ता, अमित बंसल चुने गए, जबकि इंजन, पंप में रविंद्र अग्रवाल, विजय बंसल, राजेश गुप्ता चुने गए। कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग में राजकुमार भगत, रितेश गोयल चुने गए। फुटवियर कंपोनेंट में रंजीत सामा, राजीव जैन, सुरेंद्र जैन, चंद्र मोहन, नारायण बहराणी चुने गए। सर्जिकल एप्लाएंसेज में मनीष नागरानी और सुशील बंसल, हैंडीक्राफ्ट में अनूप गोयल, इलेक्ट्रॉनिक्स में राजीव सिंघल, सीमेंट,फर्टिलाइजर्स में संजय गुप्ता, गिरीश चंद्र गोयल, केशव दत्त और रियल एस्टेट में राजीव अग्रवाल चुने गए। ज्वेलरी में सतीश अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, विकास मित्तल और टेक्सटाइल ग्रुप में मनोज अग्रवाल निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed