फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal river swelled again, 7 meters away from the warning mark

Agra News: फिर उफनाई चंबल नदी, चेतावनी के निशान से 7 मीटर दूर

Tue, 06 Aug 2024 05:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Chambal river swelled again, 7 meters away from the warning mark
नदी किनारे के गांवों के लोग बाढ़ की डर से सहमे, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
विज्ञापन

बाह पिनाहट। मध्य प्रदेश, राजस्थान में हो रही बारिश के बीच कोटा बैराज से रविवार को 99 हजार तथा सोमवार को 37 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाह में एक बार फिर चंबल नदी उफान पर है। चेतावनी के निशान 127 मीटर से 7 मीटर नीचे नदी बह रही है। खतरे का निशान 130 मीटर है।

पिछले सप्ताह चंबल नदी 119 मीटर के निशान को छूकर 116 मीटर पर आ गई थी। अचानक नदी का जलस्तर 4 मीटर बढ़ने से तटवर्तीय 38 गांवों के लोग सहम उठे हैं। वहीं, प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। एसडीएम बाह सृष्टि ने बताया कि पहले से ही 8 बाढ़ चौकियों की कार्य योजना बना ली है। जरूरत पड़ने पर वन विभाग और चंबल सफारी की मोटरबोट को अधिग्रहीत किया जाएगा। ग्रामीणों को निचले इलाकों में न ठहरने के लिए सतर्क किया गया है। लेखपालों को 24 घंटे नदी के जलस्तर पर नजर रखने की हिदायत दी है। इधर, कछार के खादर की ओर उफान का पानी बहने से ग्रामीण परेशान हैं। बाढ़ के खतरे को लेकर नदी के जलस्तर पर ग्रामीण भी नजर रखे हैं।
विज्ञापन


चंबल पर बाढ़ चौकी
मंसुखपुरा (4 गांव), पिनाहट (5 गांव), उमरैठा (3 गांव), बासौनी (5 गांव) , सिमराई (2 गांव), भगवानपुरा (2 गांव), खेडा राठौर (5 गांव), नंदगवां (10 गांव) में बाढ़ चौकी बनेंगी। विस्थापित होने वाले गांवों की सूची भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed