{"_id":"64c7459094dd30a5340ba39d","slug":"chambal-reached-near-the-danger-mark-stir-in-coastal-village-shiva-temple-half-submerged-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खतरे के निशान के करीब पहुंची चंबल, तटवर्ती गांव में मचा हड़कंप; शिव मंदिर आधा डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खतरे के निशान के करीब पहुंची चंबल, तटवर्ती गांव में मचा हड़कंप; शिव मंदिर आधा डूबा
Mon, 31 Jul 2023 10:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:54 AM IST
सार
चंबल खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जिससे तटवर्ती गांव में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों ने चंबल नदी के किनारे गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
चंबल में डूबा शिव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के पिनाहट में कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। चंबल नदी तेज उफान के बाद तटवर्ती गांव में हड़कंप मचा हुआ है। जलस्तर इतना बढ़ा है कि घाट पर शिव मंदिर भी आधा डूब गया है।
राजस्थान के कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद पिनाहट में चंबल नदी का जलस्तर जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह को नदी का जलस्तर तेज उफान के साथ 115.40 मीटर पर पहुंच गया है, जिससे पिनाहट घाट पर बने शिव मंदिर के कपाट पूरी तरह से डूब गए हैं। वहीं नदी में पानी लगातार बढ़ने से आसपास के गांवो में हड़कंप मच गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने चंबल नदी के किनारे गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही निगरानी के लिए गांव-गांव राजस्व टीम लगा दी गई हैं।