फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal in spate... water level rose by 8 meters in 24 hours; flood threat to 38 villages.

Agra News: उफनाई चंबल... 24 घंटे में 8 मीटर बढ़ा जलस्तर, 38 गांवों में बाढ़ का खतरा

Mon, 07 Sep 2026 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chambal in spate... water level rose by 8 meters in 24 hours; flood threat to 38 villages.
चंबल का जलस्तर बढ़ा, पिनाहट घाट पर जान जोखिम में डाल रहे लोग
बाह। राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते बाह क्षेत्र में चंबल नदी उफान पर आ गई है। महज 24 घंटे के भीतर नदी का जलस्तर 8 मीटर बढ़कर 112 मीटर से 120 मीटर पर पहुंच गया है। बाह में बाढ़ की चेतावनी का निशान 127 मीटर और खतरे का निशान 130 मीटर पर निर्धारित है। जलस्तर में अचानक हुई इस भारी वृद्धि से क्षेत्र के 38 गांवों में बाढ़ की आशंका ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। नदी से जुड़ने वाले निचले इलाके के कच्चे रास्ते एवं खादरों पर चंबल के उफान का पानी भरने लगा है। नदी के उफान को लेकर प्रशासन सतर्क है। हल्का लेखपालों को जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राजस्थान में हो रही झमाझम बारिश के चलते चंबल नदी का जलस्तर तेजी से चेतावनी के निशान की ओर बढ़ने लगा है। रेहा, पुरा डाल, क्योरीपुरा, मऊ की मढैया, गुढ़ा, गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा गांव के नदी से जुड़ने वाले कच्चे रास्ते और खादरों में पानी आने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से चरवाहों में अफरा-तफरी मच गई है। अपने पशुओं को हांक कर गांव में खूंटे से बांधने को मजबूर हो गए हैं। रेहा के प्रधान अजय कौशिक, सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह, भगवानपुरा के प्रधान बच्छराज सिंह, मऊ के प्रधान उदयभान सिंह ने बताया कि निचले इलाके के खादर और नदी से जुड़ने वाले रास्तों पर चंबल के उफान का पानी भर गया है। बाढ़ के खतरे की आशंका में ग्रामीणों की निगाहें चंबल नदी के जलस्तर पर टिक गई हैं। कछार के खेतों में पानी भरने पर बाजरा, तिल और सब्जियों की फसलें नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया है। तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने बताया राजस्थान की बारिश का पानी आने से चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन



राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को नदी क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी गई है। जलस्तर और बढ़ने पर बचाव और राहत के लिए 8 बाढ़ चौकियों का गठन किया जाएगा।- विनोद कुमार, एसडीएम, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed