फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Challans issued for 137 vehicles in checking campaign

Agra News: चेकिंग अभियान में 137 वाहनों के चालान

Sat, 04 Nov 2023 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Nov 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Challans issued for 137 vehicles in checking campaign
चेकिंग अभियान में 137 वाहनों के चालान
विज्ञापन

यातायात के नियम तोड़ने पर दी सख्त चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। यातायात माह के तहत नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात प्रभारी ने टीम के साथ 137 वाहनों का चालान करने के साथ ही 15 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला।एक नवंबर से शुरू हुए यातायात माह के तहत एक ओर जहां जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं शनिवार को यातायात प्रभारी प्रदीप सेंगर ने टीम के साथ शहर के ईशन नदी पुल, बड़ा चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, करहल चौराहा, सिंधिया तिराहा आदि स्थानों पर दो पहिया वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान वाहनों पर तीन सवारी, चार सवारी तक लेकर चल रहे युवाओं को रोक कर कार्रवाई की गई। चालान करने के साथ ही हिदायत दी गई कि यदि दोबारा नियम तोड़े तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ईशन नदी पुल पर टीआई रामदत्त शर्मा ने बगैर हेलमेट, तीन सवारी लेकर घूम रहे लोगों के चालान काटे। यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 137 वाहनों के चालान किए गए। जिनसे करीब 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed