फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   challan of sixteen hundred people who did not wear masks in agra

आगरा: 10 दिन में बैगर मास्क वाले 1600 लोगों का चालान, 1.32 लाख का जुर्माना वसूला

Thu, 11 Jun 2020 04:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Jun 2020 04:26 PM IST
सार

  • पुलिस ने नियमों को उल्लंघन करने वालों से 1.32 लाख रुपये शमन शुल्क भी वसूला, पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

विज्ञापन
challan of sixteen hundred people who did not wear masks in agra
सिकंदरा सब्जी मंडी में बिना मास्क के कई लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में वाहन से चलने वाले और पैदल निकलने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य है। मगर, बड़ी संख्या में लोग मास्क पहनकर नहीं निकल रहे हैं। 
विज्ञापन


यही वजह है कि पिछले 10 दिन में पुलिस ने 1600 लोगों के चालान काट दिए। उनसे तकरीबन 1.32 लाख रुपये जुर्माना भी वसूल कर लिया गया। पुलिस दो सवारी चलने वालों के भी चालान काट रही है।
विज्ञापन


 
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, कोई व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर या घर से बाहर बिना मास्क व गमछे के निकलता है तो प्रथम एवं द्वितीय बार में सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार में यह जुर्माना राशि बढ़कर 500 रुपये हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये तक है जुर्माना

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पहली बार में सौ रुपये से लेकर 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। दूसरी बार में 500 से एक हजार और तीसरी बार के लिए एक हजार से अधिक का जुर्माना वसूल करने का प्रावधान है।

पुलिस ने एक जून से लेकर दस जून तक बिना मास्क के 1600 लोगों को पकड़ा। उनसे जुर्माना राशि के रूप में 1.32 लाख रुपये की वसूली की गई। यह कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर की जा रही है। इसके लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed