फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Challan of 117 vehicles for breaking traffic rules

Agra News: यातायात नियम तोड़ने पर 117 वाहनों का चालान

Thu, 14 Dec 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Challan of 117 vehicles for breaking traffic rules
कासगंज। यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर यातायात पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 117 वाहनों के चालान किए गए।एसपी सौरभ दीक्षित ने यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर यातायात पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इन निर्देशों पर यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया। यह अभियान अमांपुर तिराहा, बिलराम गेट व अन्य इलाकों में चलाया गया। यातायात के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने स्वयं मौजूद रहकर वाहनों की चेकिंग की। कार, टेंपों व अन्य वाहनों पर लगे जातिसूचक शब्द अंकित थे उन्हें हटवाया गया। यातायात प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लगातार यातायात पुलिस की कार्रवाई जारी है, एक दिन पूर्व भी 133 वाहनों के चालान किए गए थे। उन्होंने कहा कि लोग नियमों का पालन करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। नशे की हालत में कतई वाहन न चलाएं। वहीं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। उन्होंने ट्रेक्टर ट्रॉली संचालकों से अपील की कि वे अपना वाहन में रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed