{"_id":"5fc62f758ebc3e9bd50634c1","slug":"chake-bounce-mainpuri-news-agr4701255176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस होने पर चार आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक बाउंस होने पर चार आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवीन मंडी में आढ़तियों के चेक बाउंस होने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही उन्हें नोटिस जारी कर जल्द ही धनराशि जमा कराने के लिए भी कहा गया है।
आढ़तियों को चेक से मंडी शुल्क, प्रीमियम और विकास सेस का भुगतान किया जाता है। बीते माह भी आढ़तियों ने चेक से भुगतान किया था। इनमें से चार आढ़तियों के खाते में धनराशि न होने के चलते चेक बाउंस हो गए। मामले में मंडी सचिव की संस्तुति पर सभापति ने चारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। नवीन मंडी में लगातार बकाया भुगतान जमा कराने के लिए जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत बीते माह लगभग 25 आढ़तियों ने चेक से भुगतान किया था।
ये सभी चेक मंडी प्रशासन ने खाते में भुगतान के लिए बैंक में जमा करा दिए थे। इनमें से 6.26 लाख कुल धनराशि के चार चेक खातों में धनराशि न होने के चलते बाउंस हो गए। चेक बाउंस होने पर मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली ने चारों आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति कर फाइल सभापति/उप जिलाधिकारी सदर को भेजी थी। उप जिलाधिकारी ने लाइसेंस निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद ये आढ़ती मंडी में व्यापार नहीं कर सकेंगे। इससे पूर्व भी 25 लाइसेंस निलंबित हो चुके हैं।
विज्ञापन
इनके लाइसेंस हुए निलंबित
- मै. मां शेरावाली ट्रेडिंग कंपनी-2.76 लाख
- मै. उमाशंकर ट्रेडिंग कंपनी-1.50 लाख
- मै. न्यू मां वैष्णों ट्रेडिंग कंपनी- 1 लाख
- मै. मां बृह्माणी ट्रेडिंग कंपनी- 1 लाख
सभी आढ़तियों को लगातार बकाया धनराशि का समय से भुगतान करने और खाते में धनराशि होने पर ही चेक जारी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद भी लापरवाही की जा रही है। चार चेक बाउंस होने पर आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
ऋषिराज, एसडीएम सदर/सभापति मंडी।