{"_id":"68868af66bf4db5b8f038731","slug":"chairman-sudhir-garg-spoke-to-the-energy-minister-on-video-call-agra-news-c-364-1-ag11005-117260-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चेयरमैन सुधीर गर्ग ने ऊर्जा मंत्री से वीडियो कॉल पर की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चेयरमैन सुधीर गर्ग ने ऊर्जा मंत्री से वीडियो कॉल पर की बात
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा से उनके बयान के बारे में खेरागढ़ चेयरमैन सुधीर गर्ग ने वीडियो कॉल पर बात की। वैश्य समाज के आक्रोश से उन्हें अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
सुधीर गर्ग के मुताबिक, ऊर्जा मंत्री ने बताया कि उन्होंने बैठक में कहा था कि हम एक पब्लिक यूटिलिटी चला रहे हैं, पब्लिक सर्विस चला रहे हैं। हम कोई बनिया की दुकान नहीं चला रहे हैं कि पैसा नहीं दिया तो सामान नहीं मिलेगा। सामान देना पड़ेगा। कहा था, जिसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
रविवार को शमसाबाद स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर वैश्य व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिले भर से वैश्य व्यापारी शामिल हुए। चेयरमैन सुधार गर्ग ने उन्हें बताया कि विद्युत विभाग की बैठक में बनिया समाज को लेकर दिए गए ऊर्जा मंत्री के बयान पर वैश्य समाज में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
चेयरमैन ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने अपने बयान पर खेद जताया है और कहा कि किसी वर्ग या समाज को नीचा दिखाने या उनकी भावना दुखाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने वैश्य या बनिया वर्ग को समाज का बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित वर्ग बताया है। इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अवनीश कांत गुप्ता, चेयरमैन ओमकरन, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि शाल्या, दिलीप गुप्ता, मुकेश खेर, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, रोहित गुप्ता, चिराग गांधी, संदीप अग्रवाल, शुभम् गर्ग, विष्णु मित्तल उर्फ नादु आदि मौजूद रहे। संवाद