फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chain Snatching Near Taj Mahal Yellow Zone Sparks Security Concerns in Agra

UP: ताजमहल के यलो जोन में दिनदहाड़े लूट, आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक की चेन छीनी; बाइक से आए थे बदमाश

Sun, 31 May 2026 03:30 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 03:30 PM IST
सार

ताजमहल के अति सुरक्षित यलो जोन के पास दिनदहाड़े आंध्र प्रदेश की पर्यटक से चेन लूट की घटना हुई। बदमाश बाइक से आए और वारदात को अंजाम देकर भाग निकले, महिला के गले में चोट भी आई।

विज्ञापन
Chain Snatching Near Taj Mahal Yellow Zone Sparks Security Concerns in Agra
आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक संग हुई लूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल के अति सुरक्षित यलो जोन के पास रविवार दोपहर को आंध्र प्रदेश की पर्यटक के साथ चेन लूट की घटना हुई। पर्यटक अपनी साथी महिलाओं के साथ ताजमहल देखने के बाद आगरा कैंट स्टेशन टैक्सी से जा रही थी।
विज्ञापन


कुछ सामान लेने के लिए शिल्पग्राम के पास गाड़ी रोकी थी। पर्यटक एम माधवी किसी का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन तोड़ ली। पर्यटक ने शोर मचाया लेकिन बदमाश बसई पुलिस चौकी की तरफ जाने वाले रास्ते से निकल भागे।
विज्ञापन


इस घटना के बाद सुरक्षित जोन में सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। घटना के पास मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।बदमाश के झपट्टे में महिला के गले पर चोट भी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed