{"_id":"6a1f97980540e0547d059b0e","slug":"chain-snatchers-who-robbed-tourist-near-taj-mahal-arrested-after-police-encounter-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ताजमहल के पास पर्यटक से चेन लूटने वाले बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताजमहल के पास पर्यटक से चेन लूटने वाले बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोली
Wed, 03 Jun 2026 08:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:25 AM IST
सार
ताजमहल के पास आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक से सोने की चेन लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उनके कब्जे से लूटी गई चेन, लॉकेट, बाइक व तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लुटेरे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल के हाई सिक्योरिटी जोन में आंध्र प्रदेश की पर्यटक के गले से सोने की चेन लूटकर पुलिस को चुनौती देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनर रिंग रोड पर पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगीं। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई चेन बरामद की है। महिला पर्यटक ने आगरा पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
ताजमहल के यलो जोन के नजदीक हाई सिक्योरिटी जोन में रविवार को दिनदहाड़े लूट हुई थी। गुंटूर (आंध्र प्रदेश) की रहने वाली माधवीलता ताजमहल देखने के बाद साथी महिलाओं के साथ कैंट रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकली थीं। शिल्पग्राम के पास किसी काम से रुकी थीं। तभी बाइक पर बदमाश आए थे। माधवी के गले से सोने की चेन लूटकर ले गए थे। मामले में पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठे थे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई कैमरों को खंगाला गया। इसमें बाइक नजर आ गई थी। पुलिस को पता चला था कि शाहगंज के बदमाशों ने वारदात की थी। उनकी घेराबंदी के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस इनर रिंग रोड गढ़ी देवरी के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर दो आरोपी नजर आए। पुलिस के रोकने पर बाइक तेजी से ले जाने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बाइक फिसल गई। पकड़े जाने के डर से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पकड़ लिए गए।
गिरफ्तार आरोपी अंसार और करन शाहगंज की राधे वाली गली के रहने वाले हैं। दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनसे बाइक, दो तमंचे, लूटी गई चेन, लाॅकेट बरामद कर लिया गया। उन्होंने घटना में प्रयुक्त बाइक को छिपा दिया है। उसकी बरामदगी के लिए टीम लगी है। आरोपी अंसार पर 12 और करन पर 9 प्राथमिकी दर्ज हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में लूट की वारदात की थी। अब फिर से रुपयों की जरूरत होने पर लूट कर डाली।