फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chaat seller vein of the hand of cut During the beating death in Firozabad

Firozabad: पिटाई के दौरान चाट विक्रेता के हाथ की नस कटी, मौत से घर में मचा कोहराम

Fri, 30 Sep 2022 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 07:13 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि एक युवक से शराब पीने के बाद हुआ था। इसके बाद हाथापाई हो गई। इस दौरान चाट विक्रेता का हाथ कांच के काउंटर में लग गया, जिससे उसके हाथ की नश कट गई थी।
 

विज्ञापन
chaat seller vein of the hand of cut During the beating death in Firozabad
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नगला बरी चौराहा के समीप लतीफ मेडिकल स्टोर के पास कुछ लोगों ने चाट विक्रेता पर हमला कर दिया। वह घायल हो गया। परिजन उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए, यहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। देर शाम तक पुलिस को मृतक पक्ष से तहरीर नहीं मिली थी।

विज्ञापन


संतोष कुमार बघेल (45) परिवार के साथ रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर पार्क नारायण नगर सैलई में किराए के मकान में रहता था। वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला भिंड के उमरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। बृहस्पतिवार रात को वह नगला बरी चौराहा के समीप लतीफ मेडिकल स्टोर के पास पड़ाके की ठेल लगाकर खड़ा था, तभी कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान युवकों ने संतोष को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने धारदार वस्तु से संतोष पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ की नस कट गई। वह गंभीर रुप से घायल हुआ। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - टूट गया आशियाना: हाथ जोड़े, पैर पड़ी, लेट गई बुलडोजर के आगे, फिर महिला ने जो किया उड़े अधिकारियों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन


मौका पाकर आरोपी युवक भाग गए। परिजन संतोष को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। इस बीच सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शुक्रवार को पुलिस ने संतोष के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। परिजन संतोष के शव को अपने गांव भिड़ ले गए। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि संतोष का विवाद एक युवक से शराब पीने के बाद हुआ था। झगड़े के दौरान संतोष के हाथ की नस कांच का काउंटर टूटने से कट गई थी। खून अधिक बह जाने से उसकी मौत हुई है। तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

संतोष पर पांच बेटी और एक बेटा है। दो बेटियों की वह शादी कर चुका है। तीन बेटी और एक बेटा अभी पढ़ रहे हैं। संतोष पिछले दो साल से फिरोजाबाद में चाट का ठेल लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed