फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CG Sports won the title battle

संपदा के हरफनमौला प्रदर्शन से सीजी स्पोर्ट्स क्लब ने जीती खिताबी जंग

Tue, 21 Dec 2021 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
CG Sports won the title battle
आगरा। अंडर-19 वुमेंस क्रिकेट लीग की खिताबी जंग सीजी स्पोर्ट्स क्लब ने जीत ली। स्टार नेक्सट क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में सीजी स्पोर्ट्स क्लब ने आगरा सेलर्स को छह विकेट से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

आगरा सेलर्स ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 45 ओवरों में 122 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए। टीम की ओर से निकिता ने 62 रन बनाए। सीजी स्पोर्ट्स की गेंदबाज संपदा ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीजी स्पोर्ट्स क्लब ने 26.3 ओवरों में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की तरफ से संपदा ने 61 रनों की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच संपदा रहीं। मुख्य अतिथि कोच लोकेंद्र सिंह चाहर और बीसीसीआई की भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि गायत्री यादव, संदीप फौजदार रही। इस दौरान कोच सुमित शर्मा, बृजेश राजपूत, राम राजपूत, प्रकाश कौशल, सर्वेश भटनागर, विशाल पचौरी, लवकुश परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed