फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Certificates handed over to the participants at the conclusion of Taekwondo Camp

त ाइक्वांडो कैंप के समापन पर प्रतिभागियों को सौंपे प्रमाण पत्र

Mon, 06 Jun 2022 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Certificates handed over to the participants at the conclusion of Taekwondo Camp
मैनपुरी। शहर के जैक एन जिल स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय ताइक्वांडो समर कैंप का सोमवार को समापन हो गया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण कया गया।
विज्ञापन

समर कैंप का आयोजन मुख्य कोच योगेश कुमार माथुर के निर्देशन में किया गया। इसमें 70 लड़के और लड़कियों ने प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने वुड ब्रेकिंग, मार्बल ब्रेकिंग, पोट ब्रेकिंग, प्लेट डेमो, चाकू के हमले से बचाव और अन्य तरीके की आत्मरक्षा के गुर दिखाए। मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने सभी को संबोधित किया। कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा की ऐसी कला है, जिससे लड़कियां विषम परिस्थितियों में अपना बचाव कर सकती हैं। लड़कियां बचाव के लिए अपने पास पेन, स्कूल बैग आदि उपकरणों को हथियार बना सकती हैं। स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने कहा कि ताइक्वांडो से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। ताइक्वांडो में खिलाड़ी अपना भविष्य भी बना सकता है। इस प्रधानाचार्य संध्या अग्रवाल ने बच्चों को प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर पल्लवी शाक्य, राज शर्मा, दिव्या शर्मा, दीक्षा चौहान, नितेश सिंह चौहान, मिली चतुर्वेदी, हर्ष दुबे, शिवानी यादव, अनुष्का यादव, वरुणेंद्र यादव, अखंड प्रताप सिंह, अभिनव प्रताप सिंह, अनाहिता खत्री, नूपुर चंद्र लक्ष्य आर्यन ,यश सिसोदिया, पार्थी सिंह, श्लोक चौहान , नक्षित सिंह, आध्या चौहान, चांदनी अनन्या सिंह, स्नेहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed