फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central Lab Delay at District Hospital Forces Patients to Private Tests

Agra: 85 लाख खर्च, फिर भी शुरू नहीं हुई सेंट्रल लैब...बढ़ जाती 120 तरह की जांचें

Thu, 22 Jan 2026 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 10:20 AM IST
सार

जिला अस्पताल में 85 लाख रुपये से सेंट्रल लैब तैयार किया जा रहा है। इसके शुरू होने से बायोकेमिस्ट्री-माइक्रोबायलॉजी की जांचों की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Central Lab Delay at District Hospital Forces Patients to Private Tests
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब सालभर में भी शुरू नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। इसके बनने से बायोकेमेस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी संबंधित 120 तरह की जांचों की सुविधा और बढ़ जाती। अभी यो जांचें मरीजों को निजी लैब में कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में 85 लाख रुपए से सेंट्रल लैब बनाने का कार्य बीते साल शुरू हुआ। यह ओपीडी की नई बिल्डिंग तीसरी मंजिल पर बनाई जा ही है। इसी लैब में पैथोलॉजी विभाग को भी शिफ्ट होना है। इस तरह से मरीजों को करीब 300 तरह की जांचों की सुविधा मिल सकेगी। अभी बायोकेमेस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की जांचें जिला अस्पताल में नहीं हो रही हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। मरीजों को प्राइवेट लैब में जांच करानी पड़ रही हैं। ये जांचें काफी महंगी है।
विज्ञापन


प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा ने बताया कि बीते सप्ताह एनएचएम की टीम ने भवन का निरीक्षण कर इसमें कुछ और बदलाव बताए हैं। इनको कार्यदायी संस्था को जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित कर दिया है। इस बाबत प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। अभी पैथोलॉजी विभाग में 170 तरह की जांच की सुविधा मिल रही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि लैब बनने के बाद शासन से मशीनें आएंगी, जिनको एक ही भवन में स्थापित किया जाएगा। इससे मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ जाएंगी। कार्यदायी संस्था को भी जल्द कार्य पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने भी जल्द कार्य पूरा करने के दिए थे निर्देश
बीते महीने डीएम अरविंद मल्ल्प्पा बंगारी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इसमें इंटीग्रेटेड लैब शुरू नहीं होने की शिकायत मिली थी। उन्होंने प्रमुख अधीक्षक से इस बाबत जानकारी की, जिसमें लैब के लिए जरूरी कार्य पूरा नहीं होने की जानकारी दी। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed