फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central GST Agra exposes theft of Rs 100 crore on fake invoices

फर्जी फर्म बनाकर 100 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2020 01:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jan 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Central GST Agra exposes theft of Rs 100 crore on fake invoices
जीएसटी
सेंट्रल जीएसटी आगरा ने फर्जी इनवॉइस पर 100 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पर्दाफाश किया है। 10 राज्यों के 23 शहरों तक फैले अंतर्राज्यीय गिरोह का मास्टर माइंड आगरा की आवास विकास कॉलोनी से फर्जी फर्मों के जरिए 691 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री दिखाकर 100 करोड़ रुपये का आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) वसूल चुका था।
विज्ञापन


जीएसटी अधिकारियों ने फर्जी कंपनियों के मास्टर माइंड चंद्र प्रकाश कृपलानी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को स्पेशल सीजेएम ने चंद्र प्रकाश को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सीजीएसटी आगरा के अधिकारियों ने आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 3ए समेत चार जगह छापे मारे। जांच के दौरान चंद्र प्रकाश कृपलानी के घर से बड़ी मात्रा में दस्तावेज और इनवॉइस मिले। जांच के दौरान पाया कि बिना किसी वस्तु की सप्लाई किए बोगस इनवॉइस से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजीएसटी कमिश्नर ललन कुमार ने धारा 69 के तहत चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। सोमवार को चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर मंगलवार को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। चंद्र प्रकाश के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
 

तेलंगाना तक फैला था फर्जी फर्म का जाल
चंद्र प्रकाश कृपलानी ने देश के 10 राज्यों में 23 शहरों में सामान के फर्जी इनवॉइस बनाकर माल बिक्री दिखाई। तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत दस राज्यों में उसका नेटवर्क फैला हुआ था।

आवास विकास कॉलोनी के पते से ही उसने 28 फर्जी फर्मों का पंजीकरण कराया हुआ था। करीब 120 फर्जी फर्म के जरिए चंद्र प्रकाश ने 100 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट ले लिया। इससे पहले मई 2019 में संजय निगम नाम का मास्टर माइंड भी फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के खेल में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed