फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Center of eight colleges made against rules

आठ कॉलेजों के केंद्र नियम विरुद्ध बनाए

Wed, 21 Jul 2021 01:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Center of eight colleges made against rules
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर डाल दी गई है। परीक्षा केंद्र नियम विरुद्ध बनाए गए हैं। आठ कॉलेजों के केंद्र आपस में डाले गए हैं। ये कॉलेज मथुरा, मैनपुरी और हाथरस जिलों के हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची 11 जुलाई को वेबसाइट पर डाली गई थी। इस पर 14 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गईं। करीब 350 आपत्तियां प्राप्त हुई। इसके बाद से आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा था। 19 जुलाई को देर शाम परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर डाली गई। पांच दिन आपत्तियों पर काम किया गया। इसके बाद भी नियमानुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक से पूछा जाएगा गड़बड़ी कैसे हुई
कॉलेजों के परीक्षा केंद्र आपस कैसे डाले गए, यह गड़बड़ी कैसे हुई, इस बारे में परीक्षा नियंत्रक से पूछा जाएगा। जो भी गड़बड़ी होगी, उसको दूर कराया जाएगा। - प्रो. आलोक राय, प्रभारी कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों का सेंटर आपस में डाला गया
1. अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज, सासनी, हाथरस (कोड-0200) और श्री बालाजी महाराज महाविद्यालय, नगला गरहू, सासनी (कोड-0337) का।
2. श्री मलखान सिंह डिग्री कॉलेज, कुरावली, मैनपुरी (कोड-0320) और द्वारिकाधीश महाविद्यालय, कुरावली, कुरावली, मैनपुरी (0481) का।
3. बीडीएम महाविद्यालय, पैगांव, मथुरा (कोड-0523) और एसबीएस कॉलेज, छाता, मथुरा (कोड-0744) का।
4. श्री लोकमणि शर्मा महाविद्यालय, नौझील मथुरा (कोड-0497) और श्री यशपाल सिंह महाविद्यालय, मांट, मथुरा (कोड-0659)
----
आगरा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर डाल दी है पर इसे वेबसाइट पर सार्वजनिक नहीं किया। इससे छात्र-छात्राओं को पता नहीं चल पाया है कि उनका परीक्षा केंद्र किस कॉलेज में है। प्रवेशपत्र मिलने के बाद उन्हें अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी हो पाएगी। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की संख्या गत वर्ष के करीब रखी गई है। जरूरत के हिसाब से कुछ परीक्षा केंद्र बदले गए हैं। जल्द इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा।

आगरा। मुख्य परीक्षा 24 जुलाई से होनी है। परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। तीन दिन बाद परीक्षा शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय के अधिकारी अब परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। 350 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नियमानुसार कॉलेजों को मानकों पर परखने के बाद केंद्र बनाया जाना चाहिए। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने मंगलवार को मथुरा के नौझील, छाता, कोसी के केंद्रों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाएं देखी गईं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। उनका कहना है कि औचक निरीक्षण लगातार किया जाएगा। जिससे परीक्षार्थियों को केंद्रों पर किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed