फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   center

छह महीने बाद शुरू होगी 227 मामलों की सुनवाई

Fri, 16 Oct 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
center
मैनपुरी। दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में छह महीने के बाद 227 मामलों की सुनवाई 19 अक्तूबर से शुरू होगी। लॉकडाउन अवधि में कोरोना संक्रमण के चलते मीडिएशन सेंटर में काम नहीं हुआ है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मीडिएशन सेंटर के संचालन के लिए शर्तों के साथ गाइड लाइन का पालन करते हुए अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

मीडिएशन सेंटर में दंपती के बीच विवादों की सुनवाई करने के बाद मीडिएटरों द्वारा समझौता कराया जाता है। दंपती के विवाद में समझौता नहीं होने पर मामले को संबंधित न्यायालय में सुनवाई के लिए अथवा महिला थाने में जांच के लिए वापस भेज दिया जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते छह महीने से मीडिएशन सेंटर में काम बंद चल रहा था।
विज्ञापन

पक्षकारों को भेजे जाएंगे नोटिस
मीडिएशन सेंटर में लंबित दंपती के विवादों के मामलों में पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नोटिस भेजे जाएंगे। लंबित चल रहे मामलों में तारीखें तय करके पक्षकारों को सूचना दी जाएगी। पूर्व निर्धारित क्रमानुसार ही तय तारीखों पर मीडिएटर लंबित और नए मामलों में मीडिएशन की कार्रवाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय की गई गाइड लाइन
-मीडिएशन कक्ष में सामाजिक दूरी का पालन होगा
-पक्षकारों सहित मीडिएटरों को मास्क लगाना जरूरी होगा
-पक्षकारों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा
-मीडिएशन कक्ष में एक बार में एक ही मामले की सुनवाई होगी
-मीडिएशन कक्षों को नियमित रूप से सैनिटाइज कराया जाएगा
छह महीने से लंबित चल रहे मामलों का अब निस्तारण होगा। कोरोना संक्रमण के चलते मीडिएशन कक्षों में गाइडलाइन का पालन करके ही काम शुरू किया जाएगा। मीडिएशन सेंटर का संचालन शुरू होने से नए मामले भी दायर किए जा सकेंगे। जिससे पीड़ितों को समय से न्याय मिलेगा। - विनीता सिंह भदौरिया, मीडिएटर मीडिएशन सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed