{"_id":"651c4e2b2121bf4e8a0bd7d6","slug":"center-administrator-does-not-know-how-many-candidates-will-take-the-exam-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-5384-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: केंद्र व्यवस्थापक को नहीं पता, कितने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: केंद्र व्यवस्थापक को नहीं पता, कितने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Tue, 03 Oct 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक को नहीं पता, कितने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
-अधूरी तैयारियों के बीच आज से शुरू होने जा रही हैं विश्वविद्यालय परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर और सत्र परीक्षाएं आज से अधूरी तैयारी के बीच शुरू होने जा रही हैं। बुधवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों को ये तक जानकारी नहीं है कि आखिर उनके केंद्र पर कितने परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केवल इतना बता दिया गया है कि उनके यहां बुधवार से परीक्षा है। इसी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां देर रात तक चल रही थीं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय और चतुर्थ तथा परास्नातक अष्टम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के लिए जिले में पांच नोडल सेंटर निर्धारित हैं। परीक्षाओं की तैयारियां पहले की तरह से अभी अधूरी ही नजर आ रही हैं। नोडल और केंद्र प्रभारियों को अभी तक ये जानकारी नहीं है कि उनके यहां कितने छात्र परीक्षा देने आ रहे हैं। मंगलवार की शाम तक नोडल और केंद्र प्रभारियों को परीक्षा की तैयारियों में जुटा देखा गया।
श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय मैनपुरी के प्राचार्य डाॅ. मनोज कुदेशिया ने बताया कि उनके यहां एक्स एग्जाम का पूरे जनपद का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लेकिन उनके पास अभी तक ये जानकारी नहीं है कि उनके यहां कितने परीक्षार्थी परीक्षा देने आ रहे हैं। इसके साथ ही परीक्षा संबंधी किसी प्रकार के अभिलेख भी उनके यहां प्राप्त नहीं हैं। अधूरी तैयारियों के बीच होने जा रही परीक्षाओं को लेकर केंद्र व्यवस्थापक और प्राचार्य चिंतित थे।