एशिया कप फाइनल में दीप्ति का धमाल: आगरा में क्रिकेटर के घर पर जश्न, परिवार को बधाई देने वालों का लगा तांता
दीप्ति के परिजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ-साथ आगरा का नाम रोशन किया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने साल 2024 के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
विस्तार
दीप्ति के इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद आगरा के अवंतिकापुरी (सिकंदरा) स्थित उनके आवास पर खेल प्रेमियों ने मिठाइयां बांटीं। दुबई में खेले गए इस फाइनल मैच में दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में क्यों गिना जाता है। दीप्ति ने श्रीलंका की सबसे खतरनाक बल्लेबाज और कप्तान चमारी अटापट्टू को 39 रन के निजी स्कोर पर आउट कर मैच का पासा पलट दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने विश्मी गुणारत्ने को बोल्ड कर श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
परिजन ने जताई खुशी
दीप्ति के इस दमदार प्रदर्शन और भारत की जीत की घोषणा होते ही आगरा में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय निवासियों और क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस किया। दीप्ति के परिजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के साथ-साथ आगरा का नाम रोशन किया है। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने साल 2024 के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में दीप्ति की किफायती गेंदबाजी और विकेट निकालने की क्षमता भारत के बेहद काम आई।
भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के कोच और भाई सुमित शर्मा ने कहा कि मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दिल से बधाई देना चाहता हूं। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और फाइनल में शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की है। मेरी शुभकामनाएं पूरी टीम के साथ हैं। जहां तक दीप्ति की बात है उसने अपने प्रदर्शन में लगातार अच्छा खेल दिखाया है। चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या फील्डिंग, वह हर जगह बेहतरीन नतीजे दे रही है। टीम की जीत में उसका हमेशा अहम योगदान रहता है। फाइनल में भी उसने तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले मैचों में भी अपना यह शानदार फाॅर्म जारी रखेगी।
#WATCH | Agra, UP | Indian cricketer Deepti Sharma's coach brother, Sumit Sharma, says, I would like to extend my heartiest congratulations to the entire Indian Women's Cricket Team. The team has performed exceptionally well throughout the tournament and secured a victory in… https://t.co/s6RbWMgzKk pic.twitter.com/ba3ZG4wuLm
— ANI (@ANI) September 14, 2026 ">http://#WATCH | Agra, UP | Indian cricketer Deepti Sharma's coach brother, Sumit Sharma, says, I would like to extend my heartiest congratulations to the entire Indian Women's Cricket Team. The team has performed exceptionally well throughout the tournament and secured a victory in… https://t.co/s6RbWMgzKk pic.twitter.com/ba3ZG4wuLm
— ANI (@ANI) September 14, 2026
क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के पिता भगवान शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बैटिंग की और हर खिलाड़ी ने आखिरी गेंद तक अपना योगदान दिया। ओपनर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और फिर बॉलिंग में भी कमाल किया। सभी ने अच्छी बॉलिंग की और इस बार श्रीलंका को हराकर पिछली एशिया कप की हार का बदला ले लिया। मैं सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जापान में एशियन गेम्स होने वाले हैं। मुझे उम्मीद है कि वे वहां भी ऐसा ही शानदार प्रदर्शन करेंगी। दीप्ति ने आज बहुत अच्छी बॉलिंग की। उन्होंने तीन विकेट लिए और अभी कुल 14 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि वह एशियन गेम्स में भी अपना यह फाॅर्म बनाए रखेंगी।
#WATCH | Agra, UP | Indian cricketer Deepti Sharma's father, Shri Bhagwan Sharma, says, "Team India's women put up a fantastic performance. They batted first, with every player contributing right down to the last ball. The openers were brilliant, and then came the bowling effort.… https://t.co/s6RbWMgzKk pic.twitter.com/uXY6U4ZU3I
— ANI (@ANI) September 14, 2026 ">http://#WATCH | Agra, UP | Indian cricketer Deepti Sharma's father, Shri Bhagwan Sharma, says, "Team India's women put up a fantastic performance. They batted first, with every player contributing right down to the last ball. The openers were brilliant, and then came the bowling effort.… https://t.co/s6RbWMgzKk pic.twitter.com/uXY6U4ZU3I
— ANI (@ANI) September 14, 2026
#WATCH | Agra, Uttar Pradesh | Indian cricketer Deepti Sharma's mother, Sushila Sharma, says, "...I don't make claims beforehand; I only speak after the victory... In the mornings, my focus is solely on God and on the children's game. But after the win, my entire focus is on… https://t.co/s6RbWMgzKk pic.twitter.com/7xMO2cVMpl
— ANI (@ANI) September 14, 2026 ">http://#WATCH | Agra, Uttar Pradesh | Indian cricketer Deepti Sharma's mother, Sushila Sharma, says, "...I don't make claims beforehand; I only speak after the victory... In the mornings, my focus is solely on God and on the children's game. But after the win, my entire focus is on… https://t.co/s6RbWMgzKk pic.twitter.com/7xMO2cVMpl
— ANI (@ANI) September 14, 2026