बाह। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह तथा नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैतपुर में दशलक्षण पर्व के छठवें दिन सोमवार को उत्तम संयम धर्म का उत्सव मनाया गया। अभिषेक पूजन और शांतिधारा के बाद प्रवचन करते हुए आचार्य रोहित शास्त्री एवं प्रभात शास्त्री ने कहा कि इच्छाओं को अपने अधीन रखना ही उत्तम संयम धर्म है। मन, वचन और शरीर पर नियंत्रण रखकर आत्म-शुद्धि करने का संदेश भी दिया। इस दौरान बाह में अखिल जैन, सुबोध कुमार जैन, अमित जैन, मोहित जैन, मुकेश जैन, अरुण जैन, हर्षित, नितिन जैन, अमन जैन, मनीष जैन, रौनक जैन, रचना जैन, अंजू जैन, ऊषा जैन, मंजू जैन आदि रहे। जैतपुर में रमेश जैन, राहुल बजाज, मनोज जैन, नीरज जैन, उमेश जैन, रिंकू जैन, रजनी, नीतू, अंजली, संध्या, नेंसी, अंकिता आदि रहे।