फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   celebration of Independence in agra City

आजादी के उल्लास में डूबा शहर

Mon, 15 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
celebration of Independence in agra City
आजादी की पूर्व संध्या पर जमकर हुई आतिशबाजी, - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तमाम कुर्बानियों के बाद हासिल हुई आजादी का जश्न मनाने और देश के अमर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट करने लिए आजादी की पूर्व संध्या से ही शहर में उल्लास नजर आने लगा था। शहर की तमाम सरकारी गैर सरकारी इमारतें आकर्षक रोशनी में नहाने लगी थीं। विद्यालयों में दिन भर आजादी का पर्व मनाने की तैयारियां चलीं। 
स्वतंत्रता की 70 वी वर्षगांठ मनाने के लिए कमिश्नर कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय, नगर निगम, सीडीओ कार्यालय, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा विकास प्राधिकरण सहित तमाम सरकारी इमारतों में सजावट की गई है। शहर के बाजार भी आकर्षक रोशनी में नहाए रहे। 15 अगस्त को सुबह छह बजे से प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। जिलाधिकारी कार्यालय में सुबह आठ बजे झंडारोहण होगा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। क्रास कंट्री रेस का आयोजन एकलव्य स्टेडियम के मुख्य द्वार से होगा। सुबह 10 बजे शहीद स्मारक संजय प्लेस पर शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। रन फार फ्रीडम सुबह 10 बजे एकलव्य स्टेडियम से होकर स्टेडियम पर समाप्त होगी। इसमें शहर के 25 स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। 
विज्ञापन


सुबह 10 बजे 52 सेकेंड के लिए थम जाएगा शहर
आगरा। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आजादी का जश्न मनाने के लिए 14 अगस्त को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। शहर के 70 चौराहों को सजाने के लिए शहर वासी जुटे रहे। अमर उजाला की टीम सभी चौराहों की व्यवस्थाओं में जुटी रही। यहां सुबह ठीक 9.59 बजे सायरन बजेगा और ठीक 10 बजे राष्ट्रगान की धुन बजेगी। राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड के लिए जो जहां होगा वहीं थम जाएगा। ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान का मुख्य कार्यक्रम आगरा कालेज खेल मैदान पर होगा। ध्वजारोहण के बाद भव्य परेड का आयोजन होगा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहर की प्रतिभाओं का सम्मान होगा। सुबह शहर के कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और शाम को आगरा कालेज ग्राउंड पर भव्य लेजर शो का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन से सजे शहर के चौराहे
आगरा। आजादी के जश्न मनाने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा है। शहर के 70 प्रमुख चौराहों पर सजावट की जा रही है। शहर के सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षिक संगठन दिन भर चौराहों की सजावट में लगे रहे। इन चौराहों पर सुबह से देर शाम तक भक्ति के तराने गूंजेंगे। यहां सुबह 10 बजे झंडारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा। रात में सेंट जोंस चौराहा, हरीपर्वत चौराहा, मारुति एस्टेट चौराहा, रामबाग चौराहा, धौलपुर हाउस चौराहा, नामनेर चौराहा सहित शहर के तमाम चौराहों पर सजावट का कार्य देर तक चलता रहा। 


न लगाएं प्लास्टिक के झंडे
आगरा। हर ओर आजादी की उमंग है, जोश है लेकिन जरूरत इस बात है कि जोश में होश खोकर कहीं तिरंगे का अनादर न हो जाए। लिहाजा इस बात का ख्याल रखें। हमारी आन, बान, शान के प्रतीक के तिरंगे झंडे को पूरी शान के साथ फहराएं लेकिन शाम होने पर तिरंगे को सम्मान के साथ उतार लें। ऐसा न हो कि चौराहों पर रात भर तिरंगा फहराता रहे। इसके साथ ही प्लास्टिक के झंडों का प्रयोग न करें। कहीं जमीन पर कोई झंडा गिरा मिले तो उसे सम्मान के साथ सहेज कर रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed