फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrated the birth anniversary of Pt. Govind Ballabh Pant

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में रहा महत्वपूर्ण योगदान : डीएम

Fri, 10 Sep 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Pt. Govind Ballabh Pant
कासगंज के सिढ़पुरा में पं. जीबी पंत की जयंती पर उन्हें नमन करते शिक्षक। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की श्रंखला के अंतर्गत शुक्रवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वतंत्रता आन्दोलन के अंतर्गत उन्होंने असहयोग आंदोलन, साइमन कमीशन के बहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया था। पंत जी महान देश भक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क-वितर्क के धनी तथा लेखनी से सशक्त थे। वे प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे तथा बाद में देश के गृहमंत्री के दायित्व का भी निर्वहन किया। वर्ष 1957 में महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता एवं उदार मन पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी को भारत की सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न से विभूषित किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, पीडी डीआरडीए रामायण सिंह यादव, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी पंत जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रमों में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया तथा लखनऊ में हुये मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

कासगंज कलक्ट्रेट में  भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्

कासगंज कलक्ट्रेट में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed