फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrated the birth anniversary of Guru Hargobind Sahib

Agra News: गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व मनाया

Thu, 02 Jul 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Guru Hargobind Sahib
आगरा। शाहगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु दशम पातशाह में छठे गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष गुरबाणी कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। सजाए गए इस दीवान में सुबह ही बड़ी संख्या में संगत उमड़ पड़ी। लुधियाना से आए जसप्रीत कौर के जत्थे ने रूहानी गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। कीर्तन के माध्यम से छठे पातशाह के जीवन, त्याग और उपदेशों का गुणगान किया गया। ज्ञानी अजीत सिंह ने मानवता के कल्याण, सुख-शांति और चढ़दी कला के लिए अरदास की। दीवान के बाद संगत ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। इस दौरान प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहनलाल गनवानी, गुरमीत सिंह, लव पोपली, अजय अरोड़ा, संजय सेठ, मनोज गिडवानी, जगदीश कर्मचंदानी, भारत संगतानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed