फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrate Valentine's Day today with confession, expression and gifts

Agra News: इकरार, इजहार और उपहार के साथ आज मनाएंगे वेलेंटाइन-डे

Sat, 14 Feb 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Valentine's Day today with confession, expression and gifts
प्रेमी युगल
आगरा। वेलेंटाइन-डे पर प्रेमी युगलों को लुभाने के लिए बाजार सज चुका है। सुर्ख गुलाब, उपहार, मूवी नाइट और कैंडल लाइट डिनर के साथ युगलों ने अपने वेलेंटाइन-डे को यादगार बनाने की तैयारी कर रखी है। इसके अलावा कस्टमाइज गिफ्ट भी युवाओं को पसंद आ रहे हैं। इसमें कपल के नाम वाले पेंडेंट सेट और डिजिटल फोटो फ्रेम ऑन डिमांड तैयार करवाए गए हैं। वहीं जो लोग काम की व्यस्तता के चलते अपने प्रियजनों को उपहार देना भूल गए हैं वो शॉपिंग एप की मदद से सरप्राइज गिफ्ट भेजेंगे।
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ों के लिए वेलेंटाइन-डे किसी पर्व से कम नहीं होता। इस बार वेलेंटाइन-डे शनिवार को होने के कारण युवाओं को प्लान थोड़ा अलग है। शुक्रवार को दो नई मूवी रिलीज हुई हैं, ऐसे में तमाम युगलों ने ओ रोमियो और तू या मैं फिल्म देखने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

शास्त्रीपुरम निवासी अनुराग की बीते नवंबर में शादी हुई है। कहते हैं पत्नी के साथ ओ रोमियो देखने जाऊंगा और फिर डिनर भी बाहर ही करेंगे। दिल्ली से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे सार्थक बताते हैं कि उन्होंने अपनी गर्ल फ्रेंड के लिए कस्टमाइज पेंडेंट सेट डिजाइन करवाया है। इसमें मेरा और उसका नाम चेन और रिंग पर लिखा हुआ है। सदर निवासी हर्ष ने डिजिटल लैंप अपनी गर्ल फ्रेंड को देने के लिए कस्टमाइज करवाया है। इसे स्विच बोर्ड से कनेक्ट करने पर दोनों की तस्वीर नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉपिंग एप बनेंगे मददगार
आस्था बताती हैं कि काम की व्यस्तता के बीच वो और उनके पति अलग-अलग शहरों में हैं, इसलिए उन्होंने शॉपिंग एप की मदद से पति के लिए केक, बुके और गिफ्ट की बुकिंग करा दी। कहती हैं इन एप्स ने लाइफ को बहुत आसान कर दिया है। वेलेंटाइन-डे पर दूर रहते हुए भी वो एक-दूसरे को खास महसूस करवा पाएंगे। सदर निवासी आदित्य बताते हैं कि काम के सिलसिले में दिल्ली आया हूं, लेकिन वेलेंटाइन डे पर अपनी बेस्ट फ्रेंड के लिए चॉकलेट, बुके और परफ्यूम सेट सलेक्ट कर लिया है। शनिवार को उसके घर पर गिफ्ट पहुंच जाएगा।

हर उपहार है खास
शादी के बाद यह हमारा पहला वेलेंटाइन-डे होगा। पहले जहां प्यार में थोड़ी झिझक और इंतजार होता था। अब उसमें अपनापन और हक जुड़ गया है। अब तुम से हम का सफर शुरू हो चुका है। हर छोटी चीज खास लगती है। - प्रिंस और ईशा


उपहार से ज्यादा महत्वपूर्ण है एहसास
हम किसी ट्रेंड का पीछा नहीं कर रहे, बल्कि जीवन की लंबी साझेदारी का उत्सव मना रहे है। अब गुलाब से ज्यादा मायने रखता है सुबह की चाय साथ पीना। महंगे गिफ्ट से ज्यादा खुशी देती है पुरानी यादों की बातें। - विष्णु गोस्वामी और पूजा शिवहरे

प्रेमी युगल

प्रेमी युगल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed