{"_id":"60806e278ebc3e7c1a0b60fd","slug":"cdos-wife-dead-by-corona-in-kasganj-kasganj-news-agr4894311199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ की पत्नी का बनारस में कोरोना से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ की पत्नी का बनारस में कोरोना से निधन
विज्ञापन
कासगंज। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र अपनी पत्नी निशा मिश्रा के साथ। फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले के सीडीओ तेज प्रताप मिश्र की पत्नी का बुधवार सुबह कोरोना संक्रमण के चलते बनारस में निधन हो गया। सीडीओ की पत्नी के निधन की सूचना से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा की पत्नी सीमा का कोरोना से नोएडा में निधन हुआ था। बुधवार सुबह जैसे ही सीडीओ तेज प्रताप मिश्र की पत्नी निशा मिश्रा के निधन की सूचना जिले में अफसरों को मिली तो सभी स्तब्ध रह गए। सीडीओ की पत्नी निशा मिश्रा बनारस में जांच के दौरान संक्रमित मिलीं थीं। उनका इलाज बनारस के चिकित्सालय में चल रहा था। जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि कोरोना महामारी के बीच अपने परिवार से दूर रहकर सीडीओ तेज प्रताप मिश्र पंचायत चुनाव का जिम्मा संभाल रहे थे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने जताईं संवेदनाएं
सीडीओ तेज प्रताप मिश्र की पत्नी निशा मिश्रा के कोरोना से निधन पर जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, सीएमओ डा. अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा अजय कुमार, एसडीएम सदर ललित कुमार, एसडीएम पटियाली रवेंद्र कुमार, एसडीएम सहावर शिवकुमार, सीओ सदर आरके तिवारी, सीओ पटियाली दीप कुमार पंत, सीओ सहावर शैलेंद्र परिहार सहित प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। डीएम सीपी सिंह ने सीडीओ की पत्नी के निधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आत्मशांति की प्रार्थना की है।