फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CDO Pratibha Singh listening to the complainants in Bah's Samadhan Divas.

Agra News: समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

Sun, 05 Jan 2025 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
CDO Pratibha Singh listening to the complainants in Bah's Samadhan Divas.
बाह के समाधान दिवस में फरियादियों को सुनती सीडीओ प्रतिभा सिंह - फोटो : बाह
बाह/फतेहाबाद/किरावली। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को सीडीओ प्रतिभा सिंह ने फरियादियों को सुना। इस दौरान आईं 54 शिकायतों में से सर्वाधिक 34 राजस्व विभाग की रहीं। 9 शिकायतें पुलिस से जुड़ी हुई रहीं। मौके पर सिर्फ 4 शिकायतों का निस्तारण हो सका। सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण की हिदायत दी। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता विद्युत रुद्रेश पांडेय, एसडीएम सृष्टि, बीडीओ नीरज तिवारी, ईओ ओमगिरी आदि रहे।
विज्ञापन

वही फतेहाबाद में एसडीएम अनिल कुमार सिंह और एसीपी अमरदीप लाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई सुनवाई में 34 फरियादी पहुंचे।

उन्होंने बताया चार शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया है। वकीलों ने फिरोजाबाद चौराहे पर अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर उन्होंने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार आशीष त्रिपाठी, एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह, ईओ नगर पंचायत फतेहाबाद डीएस वर्मा,पूर्ति निरीक्षक पुष्पकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इसके अलावा किरावली में भी उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने समस्याएं सुनीं। 121 शिकायतें में से 20 का निस्तारण कर दिया गया। सर्वाधिक 77 शिकायतें राजस्व की आईं। पुलिस की 14, विकास की 8, शिक्षा की 1, बिजली की 5 तथा अन्य 14 शिकायतें रहीं। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार चचिता गौतम भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम एफआर शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। 73 शिकायतों में से आठ का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम, एसीपी और तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed