{"_id":"666dd6d3eb8a9262170777f5","slug":"cdo-inaugurates-10th-international-yoga-week-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-116631-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीडीओ ने 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीडीओ ने 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का किया शुभारंभ
Sat, 15 Jun 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। 21 जून को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जा रहा है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सचिन व अन्य अतिथियों ने श्रीगणेश इंटर काॅलेज में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर शुभारंभ किया।
मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कहा कि योगाभ्यास जीवन के लिए बहुत ही जरूरी है इसे जरूर करें और स्वस्थ रहें। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि परिवार के मंडल प्रभारी जे सी चतुर्वेदी ने किया। 565 लोगों ने योग शिविर में हिस्सा लिया।
इस दौरान जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. मंजू, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के नोएडा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. अभिजीत, डॉ. अभिषेक भारद्वाज, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. दुर्गेश वर्मा, डॉ. सीमा मौजूद रहे। इसके अलावा जिले की सभी ब्लाॅकों पर भी योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।