{"_id":"60bbac6f8ebc3e8de265501d","slug":"cdo-got-the-measurement-of-kirthua-wetland-done-in-front-of-him-mainpuri-news-agr494566459","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने अपने सामने कराई किरथुआ वेटलैंड की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने अपने सामने कराई किरथुआ वेटलैंड की पैमाइश
विज्ञापन
05एमएनपी-22-बरनाहल क्षेत्र में अवागंगा का निरीक्षण करतीं सीडीओ
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सारस सर्किट के तहत आने वाले किरथुआ वेटलैंड की शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने पैमाइश कराई। उप जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की। इसमें लगभग साढ़े तीन हेक्टेयर भूमि पर कब्जा मिला। सीडीओ ने कब्जा की गई भूमि का चिह्नांकन कराते हुए खोदाई के निर्देश दिए हैं।
किरथुआ में वर्तमान में लगभग ढाई हेक्टेयर का वेटलैंड है। इसकी खोदाई का काम चल रहा है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया कार्य देखने पहुंचीं। उन्होंने उप जिलाधिकारी करहल रतन वर्मा व राजस्व विभाग की टीम को बुलाकर वेटलैंड की पैमाइश कराई। इसमें पता चला कि अभिलेखों में वेटलैंड का क्षेत्रफल छह हेक्टेयर के करीब है।
जब पैमाइश कराई गई तो पता चला कि साढ़े तीन हेक्टेयर भूमि पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इस भूमि का चिह्नांकन कराते हुए सीडीओ ने यहां भी मनरेगा के तहत खोदाई कराने के आदेश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी करहल को निर्देश दिए किए एक बार अन्य वेटलैंड की भी पैमाइश करा ली जाए। जहां भी भूमि पर कब्जा है उसे खाली कराया जाए। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, डीपीआरओ स्वामीदीन, खंड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह, एडीओ पंचायत सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अवागंगा नदी की खोदाई का कार्य भी देखा
बरनाहल। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने गांव तिरकारा दौलतपुर में अवा गंगा नदी की खोदाई का कार्य देखा। निरीक्षण के दौरान आधा सैकड़ा मजदूर काम करते मिले। सीडीओ ने कार्य की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जताते हुए जल्द खोदाई पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधान दीपिका, रामकुमार मिश्रा, सोनवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।