{"_id":"60d21ced8ebc3ef20a6c6b2f","slug":"cdo-gave-notice-to-two-branch-managers-for-negligence-in-recovery-mainpuri-news-agr49687827","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली में लापरवाही पर सीडीओ ने दो शाखा प्रबंधकों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली में लापरवाही पर सीडीओ ने दो शाखा प्रबंधकों को दिया नोटिस
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया नेे मंगलवार को भूमि विकास बैंक और जिला सहकारी बैंक की ऋण वसूली की समीक्षा की। इसमें लापरवाही करने वाले दो शाखा प्रबंधकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वसूली की प्रगति में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। साथ ही अन्य शाखा प्रबंधकों को भी सुधार के लिए कहा है।
विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ ने समीक्षा के दौराना पाया कि भूमि विकास बैंक की वसूली का लक्ष्य इस बार 23.44 करोड़ था। इसके सापेक्ष अब तक 10.75 करोड़ की वसूली की गई। वसूली लक्ष्य के सापेक्ष 28.92 प्रतिशत है। भूमि विकास बैंक की कुल पांच शाखाओं में से भोगांव की प्रगति सबसे खराब मिली। यहां जून में केवल 1.53 प्रतिशत ही वसूली हुई। अब तक कुल 24.60 प्रतिशत वसूली हुई। इस पर सीडीओ ईशा प्रिया ने भूमि विकास बैंक भोगांव के शाखा प्रबंधक को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
जिला सहकारी बैंक की शाखाओं की वसूली की समीक्षा में भोगांव शाखा सबसे पीछे मिली। कुल 111.75 करोड़ रुपये के लक्ष्य सापेक्ष अब तक 20.97 करोड़ रुपये की वसूली की गई। लक्ष्य के सापेक्ष की गई वसूली 18.76 प्रतिशत है। जिला सहकारी बैंक शाखा भोगांव की प्रगति 2.98 प्रतिशत मिलने पर शाखा प्रबंधक को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रगति को सुधारें। लापरवाही करने वाले शाखा प्रबंधकों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अरविंद प्रकाश ने कहा कि गेहूं की खरीद अब समाप्त हो चुकी है। ऐसे में सचिवों के साथ मिलकर शाखा प्रबंधक वसूली की प्रगति को सुधारें। इस दौरान महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक इनामुर्रहमान खान, अपर जिला सहकारी अधिकारी आशीष शुक्ला, शीतला प्रसाद व सभी शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
एक कुर्क अमीन को सेवा समाप्ति का नोटिस
समीक्षा के दौरान सीडीओ ने कुर्क अमीनों से वसूली में तेजी लाने के लिए कहा। जिले के कुल आठ कुर्क अमीनों की समीक्षा के दौरान पता चला कि पांच साल से करहल में तैनात कुर्क अमीन सूरतराम ने एक रुपये की भी वसूली नहीं की। मामले में जिलाधिकारी की ओर से कुर्क अमीन को सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा गया है। जवाब न आने या सुधार न होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।