फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CDO gave instructions to the departments with poor ranking to improve their progress

Agra News: खराब श्रेणी वाले विभागों को सीडीओ ने प्रगति में सुधार लाने के दिए निर्देश

Fri, 21 Mar 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
CDO gave instructions to the departments with poor ranking to improve their progress
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास से संबंधित एवं 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन एवं निर्मित परियोजनाओं की बैठक का समीक्षा की गई। शासन के द्वारा समीक्षा में दी गई श्रेणी की जानकारी दी। 66 मदों में जिले को ए प्लस श्रेणी प्राप्त हुई है। बाकी अन्य मदों व योजना में बी, सी, डी श्रेणी प्राप्त हुई। सीडीओ ने समीक्षा के दौरान कहा कि जिन विभागों की श्रेणी बी, सी, डी और आई है। वह सभी ए प्लस श्रेणी के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि लगातार श्रेणी में पिछडऩे पर इसे लापरवाही मानते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अनारंभ परियोजनाओं को तत्काल प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन परियोजनाएं प्रत्येक दशा मे गुणवत्तापूर्ण हो। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला परियोजना निदेशक विकल कुमार, उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed