फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cctv video of bullion dealer beating in front of police goes viral

पुलिस के सामने सराफा व्यवसाई की पिटाई का सीसीटीवी वीडियो वायरल

Mon, 12 Jul 2021 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
cctv video of bullion dealer beating in front of police goes viral
कासगंज। अमांपुर में रविवार को सराफा व्यवसायी के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया। आरोप है कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सराफा बाजार के अवधेश पुत्र सुरेश निवासी गांधीनगर की दुकान के आगे किसी ने बाइक खड़ी कर दी। आरोप है कि जब अवधेश ने इसका विरोध किया तो समीप के ही सराफा व्यवसायी ने बाइक खड़ी करने वालों के समर्थन में कहासुनी कर दी। इसके बाद तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस भी मौके पर थी और पुलिस के सामने मारपीट होती रही, लेकिन बचाव की कोशिश नहीं हुई। इधर सीसीटीवी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अफसरों ने कार्रवाई के आदेश दिए। अवधेश की तहरीर पर अनिल समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

वर्जन-
-पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही सराफा व्यवसायी हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - गंगा प्रसाद, थाना प्रभारी अमांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed