{"_id":"67e58f1c45c017f4ef09f333","slug":"cctv-surveillance-will-be-done-at-every-corner-of-sridevi-fair-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-134424-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: श्रीदेवी मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: श्रीदेवी मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी की नजर
Thu, 27 Mar 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में अराजकता फैलाने वालों की खैर नहीं होगी। चप्पे-चप्पे पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पूरे परिसर को सीसीटीवी के कवर किया जाएगा। श्रीदेवी मेला परिसर में 30 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाएंगे। नुमाइश का उद्घाटन 29 मार्च को होगा।
जनपद की सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक श्रीदेवी मेला के 100वें आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला में देश-प्रदेश के दुकानदार पहुंच चुके है। सर्कस और विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए जा रहे हैं। श्रीदेवी मेला में जनपद के साथ-साथ आसपास जनपदों के लोग पहुंचते हैं। श्रीदेवी मेला में सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुरूष और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा सादा वर्दी में भी पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी। मेला की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। परिसर में 15 अलग-अलग स्थानों पर 30 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाएंगे।