फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cctv footage of property dealer murder in agra

...तो भाड़े के शूटरों ने की थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर

Mon, 17 Dec 2018 11:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 17 Dec 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
cctv footage of property dealer murder in agra
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा में होली पब्लिक स्कूल के सामने हुई प्रापर्टी डीलर बबलू यादव की हत्या शूटरों से कराई गई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


दो बाइक पर चार बदमाश केके नगर से ही पीछे लगे थे। स्कूल के सामने सुनसान मिलने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले हैं। उनसे शूटरों के बारे में पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन


गांव ककरैठा निवासी बबलू यादव की शनिवार को शाम 4:30 बजे गोली मारकर हत्या की गई थी। वो अपने भतीजे को ट्यूटर के पास छोड़ने केके नगर गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि बदमाश केके नगर से ही बबलू के पीछे लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बदमाश ने नहीं लगाया था हेलमेट

दो बाइक पर चार बदमाश थे। तीन ने हेलमेट भी पहन रखा था। पल्सर पर बैठा चौथा बदमाश हेलमेट नहीं लगाए थे। बदमाशों केके नगर के बाहर भी बबलू पर हमले का प्रयास किया था। मगर, बबलू तेज गति में एक्टिवा चला रहा था। 

इस कारण बदमाश सफल नहीं हो सके थे। एक कैमरे के फुटेज में चारों बदमाश आपस में बात करते दिख रहे हैं। बबलू होली पब्लिक स्कूल के पास से निकल रहा था। यहां किसी का फोन आने पर उसने एक्टिवा धीमी कर ली। 

इसका फायदा बदमाशों ने उठाया। अपाचे सवार दो बदमाशों में से एक ने बबलू को गोली मार दी। बदमाशों ने भागने के लिए महर्षिपुरम के बाइक शोरूम की ओर से हाईवे पर जाने वाले रास्ते को चुना। यहां पर कई कैमरों में वह कैद हो गए। 

हाईवे से कहां गए? इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। एक बाइक पर नंबर नहीं था, जबकि दूसरी पर लिखा नंबर नजर नहीं आ रहा है। बदमाशों ने जिस तरीके से पीछा कर वारदात को अंजाम दिया और भागने में तेजी की, उससे पुलिस को आशंका है कि शूटरों ने वारदात की है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।  

अंतिम संस्कार के दौरान तैनात रही फोर्स 

रविवार दोपहर तीन बजे बबलू के शव का पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया। तनाव की आशंका पर हरिपर्वत सर्किल की फोर्स बुला ली गई। इसके बाद फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। 

परिजनों से पूछताछ करेगी पुलिस

पुलिस जल्द ही परिजनों से पूछताछ करेगी। आशंका जताई जा रही है कि बबलू की हत्या के पीछे जमीन का विवाद भी हो सकता है। बबलू जमीनों की खरीद फरोख्त करता था। इस बारे में परिजन भी बता सकते हैं। 

एक सप्ताह पहले हुआ था विवाद

बबलू के रिश्तेदार गोविंदपुरी में रहते हैं। बाइक खड़ी करने को लेकर रिश्तेदार का कुछ छात्रों से विवाद हो गया था। इस पर बबलू भी रिश्तेदार के पक्ष में बोलने गया था। छात्रों ने अपने साथियों को बुला लिया था। तब काफी हंगामा हुआ था। मगर, विवाद शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed