फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CCTV cameras of three examination centers found switched off

Agra News: तीन परीक्षा केंद्रों केे सीसीटीवी कैमरे मिले बंद

Sun, 28 Jan 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras of three examination centers found switched off
कासगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण आरंभ कर दिए हैं। निरीक्षण में तीन परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए 67 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यूपी बोर्ड से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, रिकार्डिंग की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के इंतजाम, फर्नीचर की उपलब्धता सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के तहत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के निरीक्षण में शशि बालिका इंटर कॉलेज, बढौली, प्रेमा देवी इंटर कॉलेज सनौडी खास, जनता इंटर कॉलेज बहरोजपुर में सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जो विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उनकी जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्र बने विद्यालय सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लें, यदि किसी परीक्षा केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं नही मिलेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी विद्यालय अपने सीसीटीवी कैमरे चालू रखें। कैमरों की ऑनलाइन मानीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed