{"_id":"689a50cf060bbe2b1809320e","slug":"cc-road-will-be-built-in-manpur-nagariya-kasganj-news-c-175-1-agr1054-135628-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मानपुर नगरिया में बनेगी सीसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मानपुर नगरिया में बनेगी सीसी सड़क
Tue, 12 Aug 2025 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के मानपुर नगरिया में जर्जर सड़क से लोगों को निजात मिलेगी। सड़क निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिला पंचायत 6.50 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क बनवाएगी। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।मानपुर नगरिया में रंजीत मौर्य की दुकान से सतीश कश्यप के घर की ओर जाने वाली सड़क काफी दिनों से जर्जर है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के बीच से होकर निकलने में लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती है। बारिश के समय जलभराव के बीच से होकर निकलने में लोग परेशान रहते हैं। लोगों ने सड़क को बनवाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष से मांग की। सड़क निर्माण के लिए शासन से 6.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है।
जिला पंचायत मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण कराएगी। कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मानपुर नगरिया में सीसी सड़क का निर्माण कार्य होगा।