फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE Pre Board Exam 2021 Will Cunduct By Schools In Three

सीबीएसई: इस बार तीन प्री-बोर्ड कराएंगे स्कूल, जानें छात्रों को क्या होगा फायदा?

Thu, 21 Jan 2021 02:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Jan 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
CBSE Pre Board Exam 2021 Will Cunduct By Schools In Three
CBSE - फोटो : social media
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों में चालू शैक्षणिक सत्र में तीन प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। बोर्ड परीक्षाएं मई में कराए जाने से स्कूलों ने एक अतिरिक्त प्री-बोर्ड कराने का निर्णय लिया है। इससे परीक्षार्थियों की तैयारी अच्छे से हो जाएगी। आखिरी प्री-बोर्ड फरवरी व मार्च में प्रस्तावित है। परीक्षा में स्कूलों में कराने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार हो जाएं। 
विज्ञापन


सीबीएसई के शहर समन्वयक और सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल के प्रधानाचार्य रामानंद चौहान का कहना है कि इस बार तीन प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की तारीख घोषित होने से पहले मार्च में परीक्षा की संभावना को देखते हुए तैयारी कराई जा रही थी। पाठ्यक्रम लगभग पूरा हो गया है। प्री-बोर्ड से परीक्षार्थियों को अपनी तैयारी को परखने का मौका मिलेगा। कमियां दूर कर सकेंगे। आखिरी प्री-बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा के बाद मार्च में कराई जाएगी। 
विज्ञापन


एटा रेलवे स्टेशन बनेगा मालगाड़ियों का हब, अतिरिक्त ट्रैक बिछेंगे, डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी स्थापना
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर ने बताया कि दो प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जा चुकी है। तीसरी 15 फरवरी के बाद कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को भौतिक रूप से शामिल होना है, इसलिए आखिरी प्री-बोर्ड भी भौतिक रूप से कराया जाएगा। परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के माहौल में घुल जाएंगे। जो किसी कारणवश नहीं आ पाएंगे, उन्हें ही ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रद्युम्न चतुर्वेदी का कहना है कि परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद दूसरा प्री-बोर्ड टाल दिया है। अब इसे फरवरी के अंत में कराया जाएगा। परीक्षा स्कूल में ही होगी। 

...उनके लिए तीसरा प्री-बोर्ड
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता कहना है कि तीसरा प्री-बोर्ड अप्रैल में कराने की योजना है। इसमें उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल कराया जाएगा, जिनकी प्रगति दूसरे प्री-बोर्ड के बाद कम होगी। 

पूर्व वार्षिक परीक्षा भी कराई जाएगी
आगरा। जीडी गोयंका स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने बताया कि वह पहली बार वार्षिक परीक्षा (गृह) से पहले पूर्व वार्षिक परीक्षा कराएंगे। इससे बोर्ड से इतर कक्षाओं के विद्यार्थियों का भी परीक्षा का अभ्यास हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed