फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cbse Board Results Of Class 10th-12th Declared See The List Of Toppers Of Agra Braj

CBSE Results 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, यहां देखें ब्रज में कौन चमका

Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
सार

CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और  12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।  स्कूलों में सुबह से ही छात्रों की भीड़ दिखाई दी। रिजल्ट आते ही छात्रों में उत्साह छा गया।

विज्ञापन
Cbse Board Results Of Class 10th-12th Declared See The List Of Toppers Of Agra Braj
रिजल्ट देखते बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CBSE Result 2025: आगरा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर 12 बजे घोषित होने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले में एक बार फिर से अधिक अंक हासिल करने के मामले में छात्राओं ने बाजी मारी है। 12वीं में 77.87 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वर्ष 2024 में 10वीं का परिणाम 88.75 फीसदी और 12वीं का 74.20 फीसदी रहा था।
विज्ञापन


इंटर में छात्राओं का दबदबा फिर से देखने को मिला है। इस बार भी सीबीएसई इंटर में 83.76 फीसदी से छात्राएं पास हुई है, तो छात्रों का 73.86 फीसदी परीक्षाफल रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इंटर के परीक्षार्थियों ने परीक्षाफल में करीब तीन फीसदी अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है। बोर्ड की तरफ से कोई मेरिट सूची जारी नहीं की गई लेकिन स्कूलों ने अपने स्तर से अधिक अंक प्राप्त करने वालों का चयन किया। इंटर में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की सृष्टि गुप्ता ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं, तो जीडी गोयनका पब्लिक इंटर स्कूल की वार्या मल्होत्रा ने 98.8 और दिल्ली पब्लिक स्कूल के विनायक ने 98.8 फीसदी अंक हासिल किए। जबकि डीपीएस के प्रत्युष सिंह ने 98.6 फीसदी अंक है।
विज्ञापन


हाईस्कूल में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के नैतिक अग्रवाल ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जबकि पिछले वर्ष जिले में अव्वल रहने वाले डीपीएस के सयुज्य ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इस हिसाब से हाईस्कूल का परीक्षाफल भी पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा माना जा रहा है। सीबीएसई के शहर समन्वयक रामानंद चौहान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 154 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। पिछले वर्ष की तुलना में इंटर का परीक्षाफल तीन फीसदी से अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कासगंज में वेदांश और इंटर में सृजन के सबसे अधिक नंबर
कासगंज में सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र सजृन ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। वहीं, हाईस्कूल में सेंट जोसेफ के वेदांश माहेश्वरी ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम हासिल किया है। दोनों बच्चों के घर में खुशी का माहौल रहा। परिजन और गुरुजनों ने दोनों बच्चों को बधाई दी और मुंह मीठा कराया। सृजन ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है। वहीं, वेदांश ने कहा कि वह कंप्यूटर कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है।

 

मथुरा में 12वीं में तरुण और गौरी, 10वीं में नंदिनी बनीं टॉपर
मथुरा में 12वीं में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन की छात्रा गौरी गर्ग और श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा के छात्र तरुण ने संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन की छात्रा गीतिका अग्रवाल ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर भी इसी विद्यालय की छात्रा वृंदा मंजरी और श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा की छात्रा काकुल ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

10वीं में दिल्ली पब्लिक स्कूल रिफाइनरी नगर मथुरा की छात्रा नंदिनी यादव ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। इसके साथ ही इसी विद्यालय की छात्रा यक्षा सोनी ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा आकृति अग्रवाल 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहीं। 

 

मैनपुरी में इन्होंने मारी बाजी
मैनपुरी में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में इस बार छात्राओं का दबदबा रहा। डाॅ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरावली रोड अशोक नगर की छात्रा कनिष्का राजपूत ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेहतर परीक्षा परिणाम रहने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। 10वीं की परीक्षा में क्रिस्टल यादव ने 98 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया।
 

फिरोजाबाद के मेधावी
फिरोजाबाद में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में जिले के होनहार बेटे और बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई इबारत लिखी है। 10वीं कक्षा में सेंट जोंस स्कूल की छात्रा इशिका गुप्ता ने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। 12वीं में सेंट जोंस की छात्रा वैभवी गर्ग और शिकोहाबाद के द एशियन स्कूल की प्रिया यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला।
 

एटा में 12वीं में नैना, 10वीं में उत्कर्ष के सर्वाधिक अंक
एटा में 12वीं में असीसी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा नैना जैन 99 फीसदी अंक हासिल कर अव्वल रहीं। इंटरमीडिएट के कुल 2323 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सरस्वती विद्या मंदिर की दिव्यांजली राज और दिल्ली पब्लिक स्कूल की मिष्ठी पुंडीर ने 97.8 फीसदी, ट्यूलिप पब्लिक स्कूल के सोहित यादव ने 97.6 फीसदी, सरस्वती विद्या मंदिर की सलोनी पचौरी ने 95.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 10वीं के कुल 3000 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। असीसी कॉन्वेंट स्कूल के उत्कर्ष वार्ष्णेय ने सर्वाधिक 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि इसी स्कूल के प्रणय पालीवाल को 98.2, अंशिका को 98, सेंट पॉल्स सीनियर सकेंडरी स्कूल की योगिता राजपूत को भी 98 और ट्यूलिप पब्लिक स्कूल के रितिक शर्मा को 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed